न्यूज़ ब्रीफ
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखला में भारत में शिक्षा और प्रेस के विकास के विकास पर एक वेबीनार
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखला में भारत में शिक्षा और प्रेस के विकास के विकास पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया इस वेबीनार में मुख्य अतिथि वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्य प्रिय महालिक उपस्थित थे उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा नीति के इतिहास पर प्रकाश डाला इस वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में वर्कर्स कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ श्वेता कुमारी थी जिन्होंने आजादी के पहले शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह से बदलाव आए और शिक्षा का विकास हुआ इस पर चर्चा की इसके अलावा प्रेस की शुरुआत और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में प्रेस की क्या भूमिका रही इसके बारे में बतलाया इस वेबीनार में स्वागत भाषण डॉक्टर नूपुर राय असिस्टेंट प्रोफेसर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज ने दिया



