न्यूज़ ब्रीफ

जनता दरबार सांसद जमशेदपुर, विधायक बहरागोड़ा, जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी हुए शामिल

चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुआ जनता दरबार, माननीय सांसद जमशेदपुर, माननीय विधायक बहरागोड़ा, जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी हुए शामिल MP MLA DC DDC East Singhbhum hue shamil सांसद जमशेदपुर, विधायक बहरागोड़ा, जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शामिल

162 लाभुकों को मिला सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, जिला उपायुक्त ने नए प्राप्त आवेदनों को सम्बंधित विभाग को अग्रसारित कर जल्द निष्पादन के दिए निर्देशMP MLA DC DDC East Singhbhum hue shamil सांसद जमशेदपुर, विधायक बहरागोड़ा, जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शामिल

जनता का सेवा ही परम् धर्म, ससमय आवदेन का निष्पादन हो इसका प्रयास करें पदाधिकारी/कर्मी… श्री विद्युत वरण महतो, सांसद, जमशेदपुर

गांव के विद्यालयों का शिक्षा का स्तर बढ़े, शिक्षकों के उपस्थिति की निगरानी एवं पीएचसी में भी नियमित एएनएम आएं ताकि सीएचसी का भार कम रहे… श्री समीर मोहंती, विधायक बहरागोड़ाMP MLA DC DDC East Singhbhum hue shamil सांसद जमशेदपुर, विधायक बहरागोड़ा, जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शामिल

जिला से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी जनता दरबार में शामिल होते हैं जिससे मौके पर ही आवेदन के मेरिट पर समस्यायों का समाधान हो सके… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

चाकुलिया प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें माननीय सांसद जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो, माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव, डीडीसी श्री प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल समेत जिला एवं प्रखंड के अन्य विभागीय पदाधिकारी, प्रमुख, उप प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही प्रखंड परिसर में नवनिर्मित पेवर्स ब्लॉक पथ का उद्घाटन किया गया। जनता दरबार में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीणों एवं नगर पंचायत वासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर परिसंपत्तियों का वितरण तथा विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला उपायुक्त द्वारा नवजात को अन्न प्रासन्न कराया गया।MP MLA DC DDC East Singhbhum hue shamil सांसद जमशेदपुर, विधायक बहरागोड़ा, जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शामिल

जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों का कैसे विकास हो, इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं का क्रियान्वयन सभी जिला या प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तत्पर रहकर पूरा करते हैं, और तत्पर रहने की आवश्यकता है। माननीय प्रधानमंत्री का ध्येय है कि कैसे लोगों का सर्वांगीण विकास हो। जनता की समस्याओं के निष्पादन का पहल इस जनता दरबार के माध्यम से हुआ। प्रखंड कार्यालय पर ही ग्रामीण जनता आश्रित होते हैं, ससमय रूप से आवेदनों का निष्पादन हो इसका प्रयास पदाधिकारी/ कर्मी करें। जनता का सेवा ही परम् धर्म है, जनप्रतिनिधि हों या सरकारी पदाधिकारी हम सभी का दायित्व है कि जनता की समस्याओं का निष्पादन उनकी आवश्यकतानुसार किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}