न्यूज़ ब्रीफ
बहरागोड़ा प्रखंड अन्तर्गत खोडुवा पंचायत में उप मुखिया का निर्वाचन सम्पन्न, रामजीबन बेरा बने उप मुखिया।
बहरागोड़ा प्रखंड अन्तर्गत खोडुवा पंचायत में उप मुखिया का निर्वाचन सम्पन्न किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहु के द्वारा सभी नव निर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया गया तातपश्चात उप मुखिया के चुनाव हेतु नामांकन लिया गया, जिसमें खेडुवा पंचायत में दो ने नामांकन दर्ज कराया उत्पल कुमार नायक एवं रामजीबन बेरा जिसमें निर्वाचन के पष्चात रामजीबन बेरा उप मुखिया निर्वाचित हुए अंत में उपमुखिया को शपथ दिलवाया गया। साथ में सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थें।