आपके लिए खासन्यूज़ ब्रीफ

40 साल से भी ज्यादा समय से संघर्ष के बाद आज भगवान बिरसा मुंडा का प्रतिमा स्थपित।

Jamshedpur

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकू पंचायत के हितकू गांव में वीर शहीद बिरसा मुंडा चौक में हितकू के ग्रामीणों और विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रयास से हूल दिवस के मौके पर 1980 में स्थापित वीर शहीद बिरसा मुंडा चौक में मुर्ति का स्थापना किया गया।

इस दौरान हितकू गांव की लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि 1980 के बाद हमारे गांव में मुर्ति लग रहा है वास्तव में काफी खुशी की बात हैं हमें बिरसा मुंडा के बताए हुए रास्तों पर चलकर अपना जल जंगल और ज़मीन को बचाने की लड़ाई लड़नी है।

वहीं अग्रिम भुमिका निभाने कार्तिक मुखी ने कहा कि जल जंगल ज़मीन और मान सम्मान , स्वाभिमान के साथ हम कभी भी समझौता नहीं करते हैं , अपने हक़ और अधिकारों के लिए अपने लोगों के लिए लहू के आखिरी कतरे तक ऐसे ही लड़ते रहेंगे।

वहीं सरना महासभा के सुधाकर हांसदा ने कहा कि हितकू चौक में बिरसा मुंडा का मुर्ति स्थापना से इसपर राजनीति करने वालों की हार और समाज की जीत हुई है

Hitku Birsa Munda Hul diwas
Hitku Birsa Munda

वहीं इस दौरान आदिवासी संस्कृति रक्षा संघ,भीम आर्मी ,बिरसा सेना ,सरना महासभा, आदिवासी हो समाज ,शहीद स्मारक समिति जमशेदपुर, भारतीय आदिवासी भुमिज समाज ,जिरपा सेना, आदिवासी भुमिज मुंडा महाल , झारखंड जनतांत्रिक महासभा, आदिवासी एकता मंच एन एच 18, संगठन उपस्थित थे।

लक्ष्मी सिंह , कार्तिक मुखी,भोगन हेम्ब्रम , सुधाकर हांसदा, दिनकर कच्छप, राजेश सिंह, शिवनाथ सिंह , सुनील हांसदा ,संखी मुर्मू (पुर्व मुखिया हितकू पंचायत, मानसिंह बास्के, सुबोध मुंडा, पंचायत समिति सदस्य (दीपू सिंह), राजू बेसरा (पूर्व पंचायत समिति संघ के अध्यक्ष ) ( पुर्व पंचायत समिति देबेन सिंह , सुंदरलाल सोरेन , मधुमिता सिंह ( वार्ड सदस्य), गीता सिंह , नरसिंह हेम्ब्रम ,लक्ष्मी सिंह (मीनू),रासमनी सिंह,नीलू हेम्ब्रम, सुनीता मुर्मू,पूजा हेम्ब्रम, बसंती सरदार, विश्वास सिंह ,छोटू सोरेन ,विकास हेम्ब्रम , दिन बंधु सिंह ,राथू सिंह , गुलाब सिंह ,सागर सिंह , बलराम कार्मकार, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}