आपके लिए खासन्यूज़ ब्रीफ

मनरेगा लोकपाल सनत कुमार महतो के द्वारा लोवाडीह पंचायत का दौरा, मनरेगा के सफल संचालन के लिए दिशा निर्देश दिया,

मनरेगा लोकपाल सनत कुमार महतो के द्वारा लोवाडीह पंचायत का दौरा किया गया तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय में तमाम मुखियाओं के साथ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी , पंचायत सचिव एवं मनरेगा रोजगार सेवकों के साथ बैठक किया गया।
मनरेगा योजना के बारे में दिशा निर्देश दिया गया तथा कैसे मनरेगा को और बेहतर किया जा सकता है इस पर चर्चा किया गया।kanhu murmu mukhiya kerwadungri bdo jamshedpur mnarega meation kitadih
किन किन गलतियों से बचा जा सकता है इन सारी बातों को बताया, तत्पश्चात मुखियाओं ने भी अपने- अपने क्षेत्र में किस प्रकार काम हो रहा है और किन-किन दिक्कतों का सामना कर रहा, उसके बारे में एक एक कर बताया , जिसमें केरवाडुंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने बताया कि नवंबर से लेकर मार्च तक का पेमेंट अभी भी पेंडिंग है !
यह अभी तक लंबित क्योँ है आखिर किन कारणों से अभी तक भुगतान नहीं हुआ है ये समझ से परे है। भुगतान नहीं होने की वजह से मजदूरों को बहुत दिक्कत हो रहा है साथ ही केंद्र के महात्वाकांक्षी योजना मनरेगा के ऊपर से लोगों का भरोषा भी उठता जा रहा है। श्री मुर्मू ने अधिकारीयों से निवेदन किया की जल्द से जल्द मजदूरों को भुगतान कर देना चाहिए ताकि मजदूरों को इसका लाभ मिल सके, मनरेगा के काम में रूचि ले कर काम करें। अन्य पंचायत के मुखियों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

kanhu murmu mukhiya kerwadungri bdo jamshedpur mnarega meation kitadih
लोकपाल ने बताया कि मैं आप सबके बातों को आगे बड़े पदाधिकारियों तक पहुँचाऊँगा , लोकपाल ने बताया कि आप सभी अच्छा सा काम कीजिए आप सभी के साथ है आप सभी को सहयोग के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे उन्होंने बताया कि अभी के समय में दीदी वाड़ी योजना लेकर महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा सकता है, सभी मुखिया अधिक से अधिक दीदी वाड़ी योजना लें और उनको लाभ पहुंचाएं इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ, लोकपाल, मुखिया कान्हु मुर्मू, राकेश मुर्मू,सींगो मुर्मू, धनमुनी मार्डी, नागि मुर्मू, लीना मुंडा अन्य मुखिया, पंचायत सचिव,जेई, रोजगार सेवक अदि उपस्थित हुए।kanhu murmu mukhiya kerwadungri bdo jamshedpur mnarega meation kitadih

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}