जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक सर, अब्दुलबारी कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम सहाय मैडम और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के डी. एस. एम. डॉ. कमल कुमार महतो सर थे।
जिसमें नवंबर महीने में छह दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
जिसमें विद्यार्थियों को कुछ पढ़ाई के साथ- साथ धन अर्जित करने के साधन को सिखाया गया था। जिसमे विद्यार्थियों ने अपने कुछ हस्त निर्मित उत्पाद को बनाए। जिसकी प्रदर्शनी आज जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में की गई।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के समन्वयक डॉ संगीता कुमारी ने विद्यार्थियों को पूरा सहयोग किया। पूनम, पायल, सिमरन, पूजा,सिमरन आदि ने मिल कर हाथों से कुछ घरेलू सजावट के सामान बनाए।
जिसे बाजार तक लाने का काम पायल कर रही है । इस आयोजन में वर्कर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।