केड़ो गांव में सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, 1 TMH, 1 MGM तथा 1 सदर अस्पताल में भर्ती ।
ब्रेकिंग न्यूज़
जमशेदपुर प्रखंड के हितकु पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे तुरंत एम्बुलेंस के सहायता से सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घयलों में केरवाडुंगरी पंचायत के अंतर्गत तालसा गांव के थे जिसका नाम बस्ता मुर्मू , एवं आसमान हेम्ब्रोम, जिसकी सुचना पाकर केरवाडुंगरी पंचायत के युवा मुखिया कान्हू मुर्मू ने सदर हॉस्पिटल जाकर घायलों से मुलाकात किया तथा डॉक्टर से बात किया जहाँ डॉक्टर ने कहा की बहुत ही गंभीर मामला है कुछ भी हो सकता है अगर बेहतर इलाज चाहते है तो किसी बड़े अस्पताल में रेफर करना होगा।
इस खबर को YouTube में देखने के लिए यहाँ click karen
इसके बाद उनके परिवार वालों से बात करके बस्ता मुर्मू को MGM तथा आसमान हेम्ब्रोम को गंभीर स्थिति देखते हुए TMH रेफर किया गया, TMH में भर्ती करने के दौरान भर्ती फीस परिवार वालों के पास नहीं था जिसको मुखिया कान्हू मुर्मू, पिंटू चकिया, तथा सुरेश हेम्ब्रोम ने मिल कर दिया। अभी इलाज चल रहा है तथा हालत वैसे ही बना हुआ है। और एक जान को हलकी चोटें आने के कारण उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस खबर को YouTube में देखने के लिए यहाँ click karen