जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के कॉमर्स विभाग ने ABC ID बनाने की प्रक्रिया में किए कई सुधार, विशेष क्लास में बढ़ी छात्रों की उत्सुकता। सत्र 2022-2026 में 286 छात्रों में से 110 ने पहले ही दिन बनाई अपनी ID, आज भी कई छात्रों की प्रक्रिया जारी।
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर के कॉमर्स विभाग द्वारा शुरू की गई ABC (Academic Bank of Credits) ID बनाने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी छात्रों को पिछले दो दिनों से दी जा रही है। इसमें छात्रों को अपनी ID बनाने में कई समस्याएं आ रही थीं, जिसके चलते कॉमर्स विभाग के शिक्षकों ने एक विशेष क्लास का आयोजन किया। इस क्लास में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और क्लास में ही अपनी ABC ID बना ली।
कॉमर्स विभाग में सत्र 2022-2026 स्नातक में 286 छात्र हैं, जिसमें पहले ही दिन 110 छात्रों ने अपनी ID बना ली थीं और आज भी छात्रों की संख्या अभी भी ID बनाने की प्रक्रिया में लगी हुई है।
कार्यक्रम के आयोजन में कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ वी के मिश्रा, डॉ अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ अनिल चंद्र पाठक, डॉ मोनी दीपा दास, डॉ मीतू आहूजा, डॉ संजू, और श्रीमती मलिका हेजाब उपस्थित रहे।



