भाजमो बर्मामाइंस मंडल ने कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती और धोभी घाट में सड़क निर्माण कार्य का भूमी पूजन किया. विधायक सरयू राय की पहल पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ.
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की अनुसंशा पर बर्मामाइंस मंडल के कैरेज कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती और धोबी घाट में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर


Jamshedpur:-
भाजमो बर्मामाइंस मंडल ने कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती और धोभी घाट में सड़क निर्माण कार्य का भूमी पूजन किया. विधायक सरयू राय की पहल पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ.
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की अनुसंशा पर बर्मामाइंस मंडल के कैरेज कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती और धोबी घाट में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर भाजमो बर्मामाइंस मंडल द्वारा भूमि पूजन मंडल पदाधिकारियों के साथ किया गया. जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव बर्मामाइंस मंडल महामंत्री बबलू झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, मंत्री फिरोज, उपाध्यक्ष सुमित, बोला राजा सहित अन्य उपस्थित थे.
दुर्गा राव ने बताया की पिछले 25 वर्षों से कैरेज कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती और धोबी घाट में पक्की सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था. आज विधायक श्री सरयू राय की पहल पर यह सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है और आज विधिवत भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ हुआ है.