ओपिनियनन्यूज़ ब्रीफ

भारतीय जनतंत्र मोर्चा, महिला इकाई की एक बैठक बारीडीह स्थित कार्यालय में सम्पन्न ।

3 और 4 जुलाई को विधायक सरयू राय द्वारा आयोजन किए जा रहे रामार्चा पूजा

भारतीय जनतंत्र मोर्चा, महिला इकाई की एक बैठक जिला अध्यक्ष मंजु सिंह की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कमिटी की महिलाएं और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा की महिलाएं शामिल हुईं। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी है। जमशेदपुर अक्षेस द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनओं की देखरेख अपने अपने मुहल्लों में संबंधित क्षेत्र की महिलाएं करेंगी। जमशेदपुर अक्षेस द्वारा किए जा रहे कार्यों में यदि कोताही नजर आए तो इसकी जानकारी महिला मोर्चा के अध्यक्ष भाजमो जिला अध्यक्ष को देने पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष मंजु सिंह ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में सभी महिलाएं अन्य महिलाओं को जोड़ें और अपने अपने बूथ की जिम्मेदारी लेकर बूथ में महिलाओं की टीम तैयार करें। (निचे पढ़ें)

ramarcha puja meeting

 

दिनांक 3 और 4 जुलाई को विधायक सरयू राय द्वारा आयोजन किए जा रहे रामार्चा पूजा में शहर के सभी महिला संस्थानों, एनजीओ, शिव चर्चा गु्रप, मंदिरों की रक्षा करनेवाली दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल आदि से संपर्क कर रामार्चा पूजा का आमंत्रण कार्ड बांटने को लेकर चर्चा किया गया। आमंत्रण कार्ड वितरण करने के लिए महिलाओं के बीच अलग अलग दल बनाकर जम्मेदारी तय की गयी। मंजु सिंह ने कहा कि शहर की सभी महिलाओं को रामार्चा पूजा का प्रसाद लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। (निचे पढ़ें)

 

 

बैठक में मुख्य रूप से किरण सिंह, काकुली मुखर्जी, रंजिता राय, मनोरमा सिंह, शिवानी सिंह, पिंकी विश्वास, रेखा मंहानंदी, सारदा शर्मा, सिम्मी कश्यप, नंदिता गागराई आदि मौजुद थीं। (निचे पढ़ें)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भाजमो जमशेदपुर महानगर की बैठक बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में संपन्न |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}