Uncategorised

झारखण्ड:- रची के होटवार जेल में छापेमारी से मचा हड़कंप। DC , SSP ने अचानक मारा छपा।

झारखण्ड:- रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल ) में DC राहुल सिन्हा तथा SSP किशोर कौशल ने छापा मारा।
आज भौर में करीब 4 बजे DC SSP ने अपने दल- बल के साथ रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल ) में धावा बोला, जिसके बाद कैदियों में गहमा गहमी का माहौल छा गया।

DC , SSP ने अचानक मारा छपा।
खबर के मुताबिक पूरे 3 घंटे तक पुलिस ने जेल में बंद एक-एक कैदियों की गहन जाँच की।
इस दौरान पुलिस को कैदियों के पास से कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। मिडिया को वरीय अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी रुटीन जांच का हिस्सा है , जो समय समय पर चलाया जाता रहा है, मकसद यह देखना रहता है की जेल से कोई गैर-कानूनी गतिविधि न हो सके ।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से झारखण्ड के विभिन्न जिले में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए SSP सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी सड़कों पर उतर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}