आपके लिए खासन्यूज़ ब्रीफ

Khunti District खूंटी जिला के मुरहू की महिला किसानों को समेकित आजीविका फॉर्म का भ्रमण कराया गया।

खूंटी जिला के मुरहू की महिला किसानों को समेकित आजीविका फॉर्म का भ्रमण कराया गया।

khunti bdc news

आधुनिक कृषि से सम्बंधित प्रशिक्षण तथा ग्रामीणों को उन्नत कृषि प्रणाली से अवगत कराने के लिए एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है।

इसी क्रम में किसानों ने समेकित आजीविका कृषि प्रणाली का भी भ्रमण कर समेकित आजीविका के संसाधनों के विषय में जानकारियाँ प्राप्त की। मुरहू की महिला किसानों(आजीविका कृषक सखियों) को कर्रा प्रखण्ड के समेकित आजीविका फॉर्म का भ्रमण कराया गया।khunti district
इसमें हॉर्टिकल्चर (उद्यान कृषि), फ्लोरीकल्चर (फूलों की बागवानी), मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, उन्‍नत एवं वैज्ञानिक कृषि और सिंचाई गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही हॉर्टिकल्चर के तहत फलदार वृक्ष (पॉमीलॉजी), विभिन्न तरह की सब्जियाें (ओलोरीकल्चर) से सम्बंधित कार्यों का अवलोकन कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहाbdc hindin news कि स्ट्रॉबेरी व ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है। साथ ही गौ पालन के लिए गाय पालन हेतु शेड तैयार किया जा रहा है। साथ ही किसानों के लिए कृषि संबंधी कार्य को सरल व सुगम बनाने हेतु उन्हें उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे एवं उनके लिए संसाधनों की उपलब्धता को सरल किया जाएगा। साथ ही स्ट्राबेरी की भी खेती की गई है।
इस दौरान किसानों ने मत्स्य पालन, मुर्गीपालन, बकरीपालन, कटकनाथ मुर्गे, बतख पालन हेतु शेड का निर्माण एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन लिया। मधुमक्खी पालन के सम्बंध में जानकारियां दी गयी।khunti district
समेकित आजीविका फॉर्म के माध्यम से डेरी से संबंधित उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सखी मंडलों के माध्यम से निर्मित/उत्पादित सामग्रियों की सोर्टिंग एवं ग्रेडिंग, मूल्यवर्धन, पैकेजिंग, विपणन आदि के लिए एक विशेष प्रोसेसिंग प्लांट अधिष्ठापन करने की योजना है।
कर्रा प्रखण्ड के समेकित आजीविका कृषि प्रणाली के भ्रमण के दौरान उन्हें कई योजनाओं के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी। इस केंद्र में किसानों की सुविधाओं के लिए विभिन्न पौधों के नर्सरी, चूजों के लिए हार्डनिंग केंद्र, जैविक खाद, बीज, पशुओं के लिए दवाई आदि की आपूर्ति उचित दर पर की जा रही है। आगामी दिनों में यहाँ पलाश प्रसंसकरण केंद्र का अधिष्ठापन कर उत्पादित सामानों के मूल्य वर्धन की योजना बनायी जा रही है।
सोलर लिफ्ट सिंचाई इकाइयों के माध्यम से समेकित पार्क के सभी कोनों तक सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी।
इसके अलावा नए किस्म के अनाज और औषधीय पौधों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}