BDC Hindi News Jamshedpur Bahragora Block पाथरा एवं मानुषमुड़िया पंचायत में उप मुखिया का निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
बहरागोड़ा प्रखंड अन्तर्गत पाथरा एवं मानुषमुड़िया पंचायत में उप मुखिया का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। बीडीओ राजेष कुमार साहु के द्वारा सभी नव निर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया गया तत्पष्चात उप मुखिया के चुनाव हेतु नामांकन लिया गया,
जिसमें पाथरा पंचायत में दो ने नामांकन दर्ज कराया छवी पाईक एवं राम हाँसदा जिसमें निर्वाचन के पष्चात दोनो को बराबर मत प्राप्त हुआ। अंत में मुखिया द्वारा मत दिया गया जिसमें छवी पाईक उप मुखिया निर्वाचित हुई एवं मानुषमुड़िया पंचायत में दो ने नामांकन दर्ज कराया भवानी रानी भोल एवं पिनाकी रंजन भोल जिसमें निर्वाचन के पश्चात भवानी रानी भोल उप मुखिया निर्वाचित हुई । अंत में दोनो पंचायत के दोनो उपमुखिया को शपथ दिलवाया गया। साथ में सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थें।
प्रखंड-धालभूमगढ़
धालभूमगढ प्रखंड अंतर्गत कानास ग्राम पंचायत में उप मुखिया का निर्वाचन संपन्न हुआ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी नव निर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया गया तत्पश्चात उप मुखिया के चुनाव हेतु नामांकन लिया गया, जिसमें कुल दो लोगों (श्री दासो हांसदा, श्री विश्वजीत गोप ) ने नामांकन किया।
आज के इस उप मुखिया चुनाव में श्री दासो हांसदा 8, श्री विश्वजीत गोप को 1 मत प्राप्त हुए।
अंत में उप मुखिया श्री दासो हांसदा को शपथ दिलवाया गया।