न्यूज़ ब्रीफ
जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव संपन्न, पल्टन मुर्मू बने मुखिया संघ के अध्यक्ष।
जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव संपन्न, पल्टन मुर्मू बने मुखिया संघ के अध्यक्ष।
गोलमुरी सह जुगसलाई, बुधवार को पूर्वी कीताडीह पंचायत भवन में जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हुआ, इस अवसर पर लगभग प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित हुए।
पल्टन मुर्मू बहुमत से मुखिया संघ के अध्यक्ष चुने गए।
मुखिया संघ के चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में मनोज कुमार मुर्मू, सिंह मुर्मू, कालिदास टुडू , तथा सुमि कराई को चुना गया। पर्यवेक्षक के देख रेख में मुखिया संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए पल्टन मुर्मू एवं प्रभुराम मुंडा ने नामांकन किया जिसमे पल्टन मुर्मू को 40 मत प्राप्त हुए, तथा प्रभुराम मुंडा को मात्रा 13 इस प्रकार पल्टन मुर्मू ने प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष पद को हासिल कर लिया। जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भी एक बार पल्टन मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज थे, पल्टन को अध्यक्ष पद का अनुभव प्राप्त होने के कारण बाकि मुखियाओं को इसका लाभ प्राप्त होगा। चुनाव जितने के बाद संघ के अध्यक्ष पल्टन मुर्मू ने कहा की सभी मुखियाओं को साथ लेकर उनके अधिकार एवं समस्या को उच्च अधिकारीयों तक पहुँचाऊँगा।
महासचिव पद के लिए निर्विरोध चुने गए युवा मुखिया कान्हू मुर्मू।
जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया संघ के महासचिव के पद हेतु युवा मुखिया कान्हू मुर्मू को निर्विरोध चुना गया, कान्हू मुर्मू को महासचिव बनाने का कारण है की दूसरा बार मुखिया चुना गया है तथा प्रशासन में अच्छी पकड़ के साथ साथ कानून के अच्छा जानकर है।
जमशेदपुर मुखिया संघ के चुनाव में सभी पदों का विवरण देखिए।
अध्यक्ष :- पल्टन मुर्मू।
कार्यकारी अध्यक्ष :- सरस्वती टुडू।
महासचिव :- कान्हू मुर्मू।
सचिव :- मिर्जा हांसदा।
कोषाध्यक्ष :- मायावती टुडू।
सह कोषाध्यक्ष :- जोबा मार्डी।
प्रेस प्रवक्ता :- बसंती गुप्ता।
जन संचार प्रवक्ता :- सुनील किस्कू।
उपाध्यक्ष :- राकेश चंद्र मुर्मू।
नीनू कुदादा।
मनोज कुमार मुर्मू।
सुमि कराई।
छोटा टुडू।
सुनीता नाग।
अलोक सांड।
अजित भूमिज।
सोनी सोरेन।
कालिदास टुडू।
कार्यकारी सदस्य
नागि मुर्मू।
काजल हांसदा।
हेमंत खलखो।
सींगो मुर्मू।
राखी सरदार।
लीना मुंडा।
जमुना हांसदा।
सलगे हांसदा।
अरुणा एक्का।
जूही बेसरा।
धनमुनि मार्डी।
संजीत सिंह।
जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव संपन्न, पल्टन मुर्मू बने मुखिया संघ के अध्यक्ष।