वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला, कहा- देश की जनता माफ नहीं करेगी

अमित शाह का सोनिया गांधी पर वंदे मातरम को लेकर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ गाए जाने से रोका गया। इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में वंदे मातरम का गान चल रहा था। राष्ट्रगीत के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से इसे रोकने के लिए कहा।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि यह पूरा मामला देश के लोगों ने टीवी पर देखा है। उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए कहा, “यह पूरा मामला टीवी पर देश के लोगों ने देखा और सोनिया जी, 140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं।”

अमित शाह ने आगे कहा कि करीब 80 साल बाद बंकिम बाबू के इस अमर गीत को फिर से सम्मान मिल रहा है, लेकिन सोनिया गांधी को यह भी रास नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा, “आपने जो पाप किया है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोई वंदे मातरम जैसे राष्ट्रगीत को अधूरा छोड़ने के बारे में सपने में भी कैसे सोच सकता है?”

कांग्रेस मुख्यालय में क्या हुआ था?

गौरतलब है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ पूरा बजाया गया था।

कार्यक्रम के दौरान एक अंतराल के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं के ‘असहज’ नजर आने को लेकर सवाल उठे थे। इसी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और अमित शाह ने सोनिया गांधी पर सीधे तौर पर आरोप लगाए हैं।

इस मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है और वंदे मातरम के गायन के दौरान कथित ‘असहजता’ को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश से सवाल किया गया था।

फिलहाल वंदे मातरम के गायन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

BDC Hindi
Author: BDC Hindi

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

BDC Hindi