ह्यूमन हेल्पलाइन सेवा संगठन की बैठक में चार नए सदस्य हुए शामिल I

Human Helpline Sewa Sangathan

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची, 9 जुलाई। ह्यूमन हेल्पलाइन सेवा संगठन की ओर से बरियातू स्थित शीतलअग्नि रेस्टोरेंट में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के सदस्यों एवं अन्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान अंजन कुमार सिंह, देव कुमार सिंह, अरुण कुमार कुशवाहा और रोहित कुमार गुप्ता ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की ओर से उन्हें सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष सत्यजीत कुमार ने संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रहा है। साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने नव-सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी दी तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

Human Helpline Sewa Sangathan

कार्यक्रम के अंत में महासचिव सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने संगठन के कार्यों में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में सत्यजीत कुमार, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, राहुल अग्रवाल, कुन्दन वर्मा, हरीश नागपाल, शाहिद आलम, सोनू कुमार, विवेकानन्द मिश्रा, अशीष जायसवाल, संतोष कुमार, प्रभात कुमार राजन, अंजन कुमार सिंह, देव कुमार सिंह, अरुण कुमार कुशवाहा, रोहित कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

BDC Hindi
Author: BDC Hindi

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail