जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के बीच चना, शरबत व शीतल पेय का वितरण।

rath yatra

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर.भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चना, शरबत, शीतल पेयजल एवं विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया.सेवा शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें शरबत,ठंडा पानी,चना एवं अन्य पेय पदार्थ वितरित किए.राजू बेसरा ने बताया कि रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए.इस सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया.रथ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकिशोर मुखी,अर्जुन मार्डी, रवि भैया, सूरज करवा,राजा, सोमनाथ थापा, सूरज राव,चैतन मार्डी,अमन सिंह,पवित्र दत्ता,प्रेमजीत लिम्बु, महाबीर लिम्बु,नाकी भाई,सुजीत महाली,दानिल सुदीप सहित अन्य स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

BDC Hindi
Author: BDC Hindi

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment